{"_id":"5fb00dbd8ebc3eb8670bf6b6","slug":"children-day-celebrated-jhansi-news-jhs181076644","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडिज जवाहर लाल नेहरू की 131 वीं जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडिज जवाहर लाल नेहरू की 131 वीं जयंती मनाई
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को शहर भर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहर में कई जगहों पर कार्यक्रमों को आयोजित किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि नेहरू जी के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत कराना राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थाई भव प्रदान करना व विकास की योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहे। अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भारत की आजादी के बाद पंडिज जवाहर लाल नेहरू जब प्रधानमंत्री बने तो भारत बेहद गरीब देश था। उन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। जिसके चलते भारत देश ने तरक्की की। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, इम्तियाज हुसैन, मनीराम कुशवाहा, शफीक अहमद, रशीद मंसूरी, गौरव जैन, प्रिंस कटियार, अमीर चंद मौजूद रहे। वहीं, ओरछा गेट स्थित मानवाधिकार विभाग कांग्रेस पाटी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर रशीद कुरैशी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा इलाइट चौराहे पर लगी है जिसकी निगरानी की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। लेकिन नगर निगम द्वारा प्रतिमा की अनदेखी की जाती है। कई बार निगम निगम के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत के बाद भी कोई पहल नही की गई है। इस मौके पर रहीस खन, महेंद्र अहिरवार, गायत्री अहिरवार, रजिया कुरैशी, शराफत अली, जमील कुरैशी मौजूद रहे। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को उपहार व मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर अंकुर अग्रवाल, सुभाष चौरसिया, किशन सेठ, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।