फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Child dies during treatment in medical college, family members create ruckus

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Child dies during treatment in medical college, family members create ruckus
इलाज में लापरवाही का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डेढ़ साल के बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोप लगाया कि बच्चे की मौत इलाज में लापरवाही की वजह से हुई है। परिजनों ने सीएमएस से भी मिलकर शिकायत दर्ज कराई। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

नगरा निवासी प्रयांश पुत्र सागर 10 मार्च को गर्म पानी गिरने से जल गया था। उसे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया। ताऊ सावन वर्मा ने बताया कि मंगलवार तक सब कुछ ठीक था। उस दिन महिला चिकित्सक ने सही से ड्रेसिंग नहीं की। बुधवार से बच्चे की परेशानी बढ़ गई। 12-13 घंटे से बच्चा तड़पता रहा। मगर कोई भी सीनियर डॉक्टर देखने के लिए नहीं आया। बृहस्पतिवार की सुबह सवा सात बजे तक सब कहते रहे कि बच्चा सामान्य है। फिर अचानक सुबह पौने आठ बजे उसकी मौत कैसे हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही हुई है। खुद ही बच्चे की ड्रेसिंग करनी पड़ी और क्रीम लगानी पड़ी। ताई रेखा वर्मा ने कहा कि डॉक्टरों ने सही से इलाज नहीं किया। वहीं, सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे तक बच्चे की पल्स और बीपी बिल्कुल ठीक था। मगर अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन कह रहे थे कि बच्चे को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया। जबकि, ये कृत्रिम सांसें देने के लिए होता है। इस पर मरीज को रखने या न रखने का फैसला डॉक्टर करते हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed