फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   child commission team reach medical college and to do well aporvi

बाल आयोग की सदस्य ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना ‘अपूर्वी’ का हाल

Thu, 20 Feb 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
child commission team reach medical college and to do well aporvi
अपूर्वी को दुलार करतीं बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डा. नीता साहू। - फोटो : REPORTERS
झांसी। बुधवार को झांसी आईं बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लाडो बिटिया अपूर्वी का हाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि अपूर्वी अब सामान्य बच्चों की तरह पूरी तरह से स्वस्थ है। इस पर आयोग की सदस्य ने संतोष जताया।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2019 की रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने गली में लावारिस अवस्था में नवजात मिली था। तब से वो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। कुत्तों के नोचे जाने से अब उसका एक हाथ नहीं रहा था। लगातार इलाज के बाद अब वो पूरी तरह से स्वस्थ है। पिछले दौरे पर झांसी आई बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. साहू ने नवजात को अपूर्वी नाम दिया था। बुधवार को वे एक बार फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। यहां उन्होंने चिकित्सकों से बच्ची का हाल जाना। चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बच्ची के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहे। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘अपूर्वी’ का आशीषोत्सव 25 को
झांसी। हम सबकी लाडो ‘अपूर्वी’ का अशीषोत्सव 25 फरवरी को दोपहर बारह बजे आंतिया ताल स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें महानगर के लोग बच्ची को आशीर्वाद प्रदान करें। तो फिर देर किस बात की है, आप भी हो जाइये तैयार, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने वाले इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed