फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief secretary will come in jhansi 10 july

10 जुलाई को झांसी आएंगे मुख्य सचिव

Wed, 08 Jul 2020 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chief secretary will come in jhansi 10 july
झांसी। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी 10 जुलाई को मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों व इलाज की स्थिति का भी जायजा लेंगे। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव शुक्रवार को झांसी आएंगे। वे यहां कमिश्नरी सभागार में मंडल में जारी विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंगलवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी अधिकारियों को मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक की तैयारियों में जुट जाने को कहा। इसके अलावा झांसी में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी रोजाना नई ऊंचाई छू रहा है। मुख्य सचिव अपने दौरे के दौरान कोरोना मरीजों को मिलने वाले इलाज व अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed