फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief secretary will be start Mission shakti abhiyan

मिशन शक्ति अभियान आज शुरू करेंगे मुख्य सचिव

Sat, 17 Oct 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chief secretary will be start Mission shakti abhiyan
झांसी। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए शनिवार से मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत होने जा रही है। मुख्य सचिव आरके तिवारी झांसी से इसका उद्घाटन करेंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि शारदीय नवरात्र से अभियान की शुरूआत हो रही है। 25 अक्तूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी निगरानी के लिए मिनिस्ती एस. को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान में महिला थाना, ग्राम पंचायत, व्यावसायिक संस्थानों से जुडे़ कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग होगा। इस दौरान महिला अपराध व बाल अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस दिनेश कुमार, सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय समेत अन्य उपस्थित रहे। उधर, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मंडलायुक्त ने भी इस अभियान को पूरी गंभीरता से चलाए जाने के निर्देश मातहतों को दिए। मंडलायुक्त ने प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क, बनाने की जरूरत बताई। थानावार एंटी रोमियो स्क्वाड अभियान चलाने की बात कही। बैठक में उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश कुमार दीक्षित, अपर आयुक्त प्रशासन आरपी मिश्रा, अपर आयुक्त न्यायिक पूनम निगम, सचिव जेडीए त्रिभुवन विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed