फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister raged on BJP, gave advice for discipline

भाजपाइयों पर भड़के मुख्यमंत्री, अनुशासन की दी नसीहत

Sat, 07 May 2022 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister raged on BJP, gave advice for discipline
झांसी। हेलीपैड के पास आगे आने की होड़ में आपस में धक्कामुक्की कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भड़क गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। इस दौरान नाराज सीएम ने सिर्फ कतार में लगे लोगों से ही हाथ मिलाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर शाम चार बजे पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे। 10-15 लोग ही कतारबद्ध थे, जबकि बाकी सभी झुंड बनाए हुए थे। उनमें मुख्यमंत्री के पास पहुंचने की होड़ लगी हुई थी, जिससे उनके बीच धक्कामुक्की होने लगी। इससे मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने नसीहत दी। साथ ही कहा कि मैं उन्हीं से मिलूंगा जो कतार में खड़े हुए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री में कतार में खड़े कुछ लोगों से हाथ मिलाया और आगे बढ़ गए। सीएम के साथ आए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा से कहा कि ये कैसी अव्यवस्था है। इस पर सभी भाजपाई दाएं-बाएं हो लिए।
विज्ञापन

नहीं लिया गार्ड ऑफ ऑनर
झांसी। अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता पर मुख्यमंत्री खासे नाराज नजर आए। इस दौरान उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर भी नहीं लिया। जबकि, इसके लिए पुलिस की ओर से काफी पहले से ही तैयारी कर ली गईं थीं। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ता गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले पुलिस कर्मियों से आगे आकर झुंड में खड़े हो गए थे, जिससे मुख्यमंत्री बगैर गार्ड ऑफ ऑनर लिए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed