{"_id":"66a583f3c52fa0def6085bd7","slug":"chief-engineer-reached-matatila-dam-early-in-the-morning-je-remained-missing-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-359597-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तड़के माताटीला बांध जा पहुंचे मुख्य अभियंता, नदारद रहे जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तड़के माताटीला बांध जा पहुंचे मुख्य अभियंता, नदारद रहे जेई
विज्ञापन
झांसी। बांधों से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, इसके बावजूद गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इसकी पोल मुख्य अभियंता के जायजा लेने के दौरान खुली। मुख्य अभियंता तड़के चार बजे ही माताटीला बांध पहुंचे थे। वहां तैनात कोई अवर अभियंता मौजूद नहीं मिला। मुख्य अभियंता ने दोनों जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मानसूनी सीजन में बांध बेहद संवेदनशील होते हैं। रोजाना हजारों क्यूसेक पानी इनके जरिये छोड़ा जाता है। इसे देखते हुए बांध पर अवर अभियंताओं की खास ड्यूटी रहती है। बांधों की सुरक्षा का जायजा लेने मुख्य अभियंता अंबुज द्विवेदी रात करीब ढाई बजे गोविंद सागर बांध पहुंचे। उस दौरान बांध के 17 गेट खोलकर करीब 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पानी की निगरानी रखने को तार बाबू विश्वनाथ यहां से लापता थे। फोन करके उनको बुलाया गया।
यहां से तड़के करीब चार बजे मुख्य अभियंता माताटीला बांध पहुंचे। यहां बांध की निगरानी के लिए अवर अभियंता सुरेश कुमार वर्मा एवं कुष्यंत गुप्ता की तैनाती है लेकिन, दोनों नहीं मिले। मुख्य अभियंता अंबुज द्विवेदी का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने माताटीला बांध के एक्सईएन समेत बाढ़ प्रखंड प्रभारी को फटकार लगाई। दोनों जेई को नोटिस जारी करते हुए जवाब देने को कहा है।