फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cheetahs coming out of Kuno National Park heading towards Jhansi-Lalitpur

सभी केंद्र : झांसी-ललितपुर की ओर बढ़ रहे कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते

Sun, 11 Jun 2023 10:57 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 11 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cheetahs coming out of Kuno National Park heading towards Jhansi-Lalitpur
प्रदेश की सीमा से सटे गांवों में लोगों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कूनो नेशनल पार्क से निकले दो चीते शिवपुरी के रास्ते झांसी-ललितपुर की ओर बढ़ रहे हैं। चीतों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभागीय अफसरों ने जंगलों के साथ ही सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। प्रदेश की सीमा पर बसे गांवों के लोगों को भी चीतों की जानकारी दी जा रही है।
नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है। लेकिन जगह और वातावरण अनुकूल नहीं होने के कारण कई चीते बीमार हो गए हैं। जबकि कुछ की मौत हो गई है। ऐसे में चीतों को खुला छोड़ देने और अपने अनुकूल स्थान की तलाश करने पर सहमति बनी हैं। इसके लिए चीतों को खुला छोड़ दिया गया है। हालांकि चीतों की निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन

तकरीबन एक महीने बाद कूनो नेशनल पार्क से निकला एक नर चीता और मादा चीता आशा की शिवपुरी के जंगलों में लोकेशन मिली है। मादा चीता आशा ने तो शिवपुरी के करमई के पास शिवपुरी-झांसी हाईवे भी क्रॉस किया है। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक दोनों चीते झांसी और ललितपुर की ओर बढ़ रहे हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग के अफसर ने कमान संभालते हुए सीमाओं की निगरानी तेज कर दी है। सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को जागरूक करते हुए चीते दिखाई देने पर तुरंत ही वन विभाग के अफसरों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चीतों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क से निकले एक नर और एक मादा चीता के शिवपुरी के रास्ते झांसी अथवा ललितपुर में दाखिल होने की संभावना है। जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश की सीमाओं के साथ ही जंगलों में वनकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सीमा से सटे गांवों के लोगों को भी जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है।


एक महीने पकड़ा गया था ओबान
कूनो नेशनल पार्क से भागे चीते ओबान को एक महीने पहले शिवपुरी के करैरा के जंगल से पकड़ा गया था। यह झांसी की सीमा में घुसने वाला था। बाद में इसे पकड़ कूनो भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed