{"_id":"5e2602a18ebc3e4b5703b04c","slug":"cheating-mafia-target-on-police-surveillance-jhansi-news-jhs158042293","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : नकल माफिया रहेंगे पुलिस के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : नकल माफिया रहेंगे पुलिस के निशाने पर
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के लिए शिक्षा भवन में मानी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। 18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल माफियाओं की सूची तैयार की जा रही है। झांसी से लेकर ललितपुर व जालौन के केंद्रों की भी सूची बनाई जाने लगी है। पिछले वर्ष जिन केंद्रों पर अत्यधिक नकलची पकडे़ गए, वहां भारी पुलिस बल तैनात करने की तैयारी है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने के तैयारी कर ली गई है। डीजीपी ने नकल माफियाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश पुलिस महकमे को दिए हैं। ऐसे सभी नकल माफियाओं की सूची तैयार की जाने लगी है। झांसी जिले से लेकर, ललितपुर व जालौन में नकलचियों पर भी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी पुलिस ने कर ली है।
ऐसे संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। सभी ऐसे केंद्र खुफिया नजर में रहेंगे। इन केंद्राें पर भारी पुलिस बल भी तैनात करने की तैयारी है, ताकि नकल न हो सके। आईजी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि नकल रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तीनों जिलोें के अधिकारी बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
झांसी के 18 केंद्रों पर नजर
जिले के 13 संवेदनशील व 5 अतिसंवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इनकी सूची भी शिक्षा विभाग ने पुलिस को भेज दी है। जिसके चलते यहां भी अलग से पुलिस बल तैनात किया जाएगा।