फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chatting hi-hello put postcards and inland letters in boxes

चैटिंग की हाय-हैलो ने डिब्बों में बंद करा दिए पोस्टकार्ड और अंतर्देशीय पत्र

Wed, 02 Mar 2022 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chatting hi-hello put postcards and inland letters in boxes
झांसी। किसी जमाने में अंतर्देशीय पत्र कार्ड और पोस्टकार्ड पत्र व्यवहार का सबसे बेहतरीन और सस्ता जरिया हुआ करता था। इसको खरीदने के लिए डाकघरों में लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगा करती थीं। लेकिन मोबाइल के जमाने में चैटिंग की हाय-हैलो ने इन्हें विभाग की अलमारियों में रखे डिब्बों में बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बदलते दौर के साथ ही लोगों के पत्र व्यवहार का तरीका भी पूरी तरह से बदल गया है। इंटरनेट और मोबाइल के दौर में अंतर्देशीय पत्र और पोस्टकार्ड की बिक्री न के बराबर हो गई है। आलम यह है कि मंडल के डाकघरों से दो साल में लगभग 200 पोस्ट कार्ड और अंतर्देशीय पत्रों की ही ब्रिकी हुई है।
विज्ञापन

मंडल में झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों में डाक विभाग के तीन प्रधान डाकघर सहित 75 उप डाकघर हैं। इन डाकघरों में डाक संबंधी कार्य किए जाते हैं। डाकघरों में पत्राचार के लिए अंतर्देशीय पत्र और पोस्ट कार्ड की बिक्री की जाती है। लेकिन अब मंडल के सभी डाकघरों में अंतर्देशीय पत्रों और पोस्टकार्डों की बिक्री लगभग बंद सी हो गई है। जिसके चलते करीब दो सालों से किसी भी डाकघर से अंतर्देशीय पत्र कार्ड और पोस्ट कार्डों की डिमांड नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की मानें तो कुछ खास मौकों पर ही पोस्टकार्ड तो फिर भी बिक जाते हैं। लेकिन अंतर्देशीय पत्रों को तो कोई पूछ ही नहीं रहा है। जिसके चलते यह डाकघरों की अलमारियों में सालों से बंद पड़े हैं। बंद होने के कारण इनका रंग भी फीका पड़ गया है।

मंडल के सभी डाकघरों से अंतर्देशीय पत्रों और पोस्ट कार्ड की ब्रिकी न के बराबर ही बची है। जिसके चलते काफी समय से किसी भी उप डाकघर में डिमांड नहीं भेजी गई है। हालांकि मंडल के तीनों प्रधान डाकघरों में काफी संख्या में पोस्टकार्ड और अंतर्देशीय पत्र रखे हुए हैं।
-जितेंद्र सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed