फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chath festival celebration worship god

अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, मंगल प्रार्थनाएं कीं

Sat, 21 Nov 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chath festival celebration worship god
झांसी। महानगर में छठ पूजा के अंतर्गत शुक्रवार को बिहार - पूर्वांचल समाज की महिला श्रद्धालुओं ने छठ माता के भजन गाए। पश्चिम में अस्त होते सूर्य को श्रद्धा से अर्घ्य अर्पण किया गया। देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दूसरा अर्घ्य शनिवार को उदित होते सूर्य को दिया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जल व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर आज बिहार - पूर्वांचल समाज के परिवारों में बेहद उत्साह नजर आया। आईटीआई क्षेत्र नरसिंह धाम परिसर, चिम्मन लिटौरे की बगिया, पंचकुइयां की गोशाला में युवाओं व बच्चों ने पूजा स्थल परिसर की आकर्षक सजावट की। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने शांति मंत्रों का उच्चारण कर छठी माता के भजन गाए। जलकुंड में खडे़ होकर भक्ति भाव से डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बांस के सूप में मौसमी फल, सब्जियों, गुड़ व आटा से बने ठेकुआ को रखकर अर्पण किया।
विज्ञापन

घरों में गन्ना से बने कोसी की पूजा की और ईश्वर से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। आईटीआई स्थित नरसिंह धाम परिसर में मीना देवी, शैलेश राय, हरनारायण यादव, सुदर्शन राय, शिवम यादव, अशोक श्रीवास्तव, सरिता राय, संजय कुमार, सुमन दास, नीतू सिंह, मनोज सिंह, नवल यादव आदि श्रद्धालुओं ने पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इधर, पंचकुइयां गोशाला में सभी श्रद्धालुओं ने छठी माता की पूजा की। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख शांति की प्रार्थनाएं की। इस अवसर पर मालती देवी, ललिता, रीना, फूलमती, सिपाही यादव, रविंद्र आदि मौजूद रहे। चिम्मन लिटौरे की बगिया में गिरिजा देवी, प्रतिभा सिंह, आरके सिंह, अरुण कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, नीरज सिंह आदि श्रद्धालुओं ने छठ पर्व पर पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा वर्तमान में सभी देशों में उत्साह से मनाए जाने लगा है। यह त्योहार हमें अपनी प्राचीन धार्मिक परंपराओं से भी जोड़ता है।
सरिता राय, श्रद्धालु
हमारे देश के सभी त्योहार समाज को एकजुट करते हैं। छठ पूजा का हम सभी को बेहद इंतजार रहता है। सभी लोग मिल जुल कर पूजा करते हैं।
सुमन दास, श्रद्धालु
छठ पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। छठ माता जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करती हैं। यह त्योहार हम सभी के लिए विशेष है।
पूनम, श्रद्धालु
छठ पूजा के लिए बिहार - पूर्वांचल के सभी परिवार उत्साहित रहते हैं। आज यह त्योहार विश्व में जगह - जगह पूरे उत्साह से मनाया जाता है।
माला मिश्रा, श्रद्धालु
छठ पूजा के लिए पूरा परिवार एकजुट होकर तैयारी करता है। सभी के साथ पूजा करना बहुत अच्छा लगता है। त्योहार पर कई पकवान बनाए हैं।
सरिता दिवाकर श्रद्धालु
भगवान सूर्य सभी मनुष्य के कष्टों को दूर करते हैं। छठ पर्व हम सभी को प्रकृति से भी जोड़ता है। पूजा के लिए व्यापक तैयारियां की हुई है।
प्रिया तिवारी श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed