फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Charging of door-to-door garbage collection will increase

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का चार्ज बढ़ेगा

Fri, 26 May 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Charging of door-to-door garbage collection will increase
डस्टबिन - फोटो : demo
शहर की स्वच्छता को और बेहतर बनाने के लिए अब सभी साठ वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जाएगा। बदले में लगने वाले यूजर चार्ज को तीस रुपये से बढ़ाकर पचास रुपये और इसके बाद सौ रुपये किया जाएगा। कचरा लेने आने वाले कर्मचारियों का समय सुबह सात बजे से आठ बजे तक रहेगा। जरूरत पड़ी तो वह दुबारा फेरी लगाकर कचरा उठाएंगे। इलाइट चौराहा पर लगे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड पर स्वच्छता का प्रचार किया जाएगा। अभियान की शुरूआत पांच जून पर्यावरण दिवस पर होगी।
विज्ञापन

अभी तक पचास वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हो रहा है। लेकिन, अब तय किया गया है कि सभी साठ वार्डों का कचरा डोर-टू-डोर इकट्ठा किया जाएगा। कचरा सड़क पर न डाला जा सके, इसके लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन कर रहीं एजेंसियों की जिम्मेदारी भी रहेगी। उन्हें देखना होगा कि उनके कर्मचारी सभी वार्डों में समय से जाएं। कचरा कलेक्शन कर्मचारियों का समय सुबह सात बजे से आठ बजे तक है। इस बात का कर्मचारी ध्यान रखेंगे कि समय पर कचरा कलेक्शन करने जाएं। यदि किन्हीं कारणों से सभी घरों से कचरा इकट्ठा नहीं हो पा रहा है तो दूसरा राउंड भी लगाएंगे।
विज्ञापन


पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को नगर निगम डस्टबिन बंटवाएगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखा जाए। शहर में स्वच्छता संबंधी होर्डिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर का ब्यौरा होगा
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए हर घर का ब्यौरा तैयार होगा। इसमें देखा जाएगा कि कौन सा परिवार पैसा देने में आनाकानी करता है और कौन नियमित रूप से पैसा दे रहा है। जो लोग नियमित पैसा नहीं दे रहे होंगे, उनकी सूची तैयार होगी और उनके हाउस टैक्स के बिल में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का चार्ज जोड़ दिया जाएगा।

सड़क किनारे लगेेेंगे डस्टबिन
सड़क किनारे डस्टबिन लगाए जाएंगे, ताकि इधर - उधर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति में बदलाव ला जा सके। इसके लिए प्रत्येक 20 से 25 मीटर पर डस्टबिन लगाए जाएंगे। कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों के लिए ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। बिना ड्रेस के कर्मचारी नजर नहीं आएंगे। नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों का रंग बदला जाएगा। सूखा कचरा ले जाने वाली गाड़ी को नीले रंग और गीला कचरा ले जाने वाली गाड़ी को हरे रंग से रंगा जाएगा।

जानिए सूखा और गीला कचरा
अभी तक घरों में निकलने वाले सभी प्रकार के कचरा को इकट्ठा फेंक दिया जाता है, लेकिन अब सूखा और गीला कचरा अलग-अलग किया जाएगा। इसमें सूखा कचरा में पॉलिथीन, ब्लेड, साबुनदानी, कोई भी रैपर, या ऐसा कचरा जो नष्ट नहीं होता है। इसी तरह गीला कचरा में आटा, सब्जियां, खाने का कोई सामान, फूल आदि ऐसा सामान जो सड़ जाता है या खराब हो जाता है।


शहर बनाएंगे साफ -सुथरा
पर्यावरण दिवस से डस्टबिन बांटने का अभियान शुरू करेंगे। लोगों को जागरूक भी करेंगे कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा करें। सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता लाना भी जरूरी है, तभी हम शहर को साफ-सुथरा बना पाएंगे।
- नगर आयुक्त, अरुण प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed