फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Charge sheet to SDO and clerks accused of Mauranipur bill scam

Jhansi News: मऊरानीपुर बिल घोटाले के आरोपी एसडीओ और बाबुओं को चार्जशीट

Mon, 19 May 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet to SDO and clerks accused of Mauranipur bill scam

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मऊरानीपुर बिजली बिल घोटाले के आरोपी उप खंड अधिकारी और दो बाबुओं को चार्जशीट दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण जल्द ही तीनों कर्मचारियों से जवाब तलब करेंगे। दो माह पूर्व मऊरानीपुर क्षेत्र में बिजली बिल के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला प्रकाश में आया था। इसमें उप खंड अधिकारी अनिल सागर की सेफ आईडी से करीब 9 बिलों का 31 लाख 57 हजार रुपये गलत तरीके से कम किया गया था। आरोप एसडीओ के अलावा अन्य कर्मियों पर भी लगाए गए थे कि सभी के सिंडीकेट ने मिलकर यह गड़बड़झाला किया है। आरोप है कि इनके द्वारा उपभोक्ताओं से लाखों रुपये वसूल कर एसडीओ को दिए गए और फिर उनके द्वारा इन बिलों को गलत तरीके से कम कर दिया गया।नाममात्र रुपये बिल में जमाकर रसीद थमाई गई। इस मामले में अब पावर कारपोरेशन और विद्युत वितरण मंडल की ओर से पत्र जारी कर उप खंड अधिकारी अनिल सागर, लिपिक निशांत चिचौदिया व सिद्धार्थ आनंद के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं। उधर, मामला उजागर होने पर अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ने इस मामले में दो सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed