फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chants of 'Jai Maa Mahakali' and 'Jai Maa Jagdambe' echoed forth.

Jhansi News: जय मां महाकाली, जय मां जगदंबे के गूंजे जयकारे

Sun, 18 Oct 2026 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Maa Mahakali' and 'Jai Maa Jagdambe' echoed forth.
प्राचीन काली माता मंदिर बबीना। - फोटो : shiv tripathi
झांसी। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की आराधना की। महानगर के महाकाली मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मां महाकाली के दर्शन के लिए भक्तों का देर रात्रि तक तांता लगा रहा। भक्ति भाव से महाआरती में शामिल हुए और जयकारे लगाए।
विज्ञापन

बांधव समिति कालीबाड़ी में महासप्तमी की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्पांजलि अर्पित की। दोपहर में कुम्हड़ा, गन्ना व केले की प्रतीकात्मक बलि दी गई। मां को प्रसाद अर्पण किया गया। शाम को ढाक की थाप पर धुनुची नृत्य आरती हुई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इसके पश्चात सागरिका चौधरी के निर्देशन में नृत्य एवं प्रभात तरफदार के निर्देशन में नाटक मास्टर मौशाई का मंचन हुआ।
विज्ञापन

नृत्य में वरुणा तरफदार, शिवानी चटर्जी, आरती चटर्जी, दीपाली घोष, रत्ना भट्टाचार्य, चंदना चौधरी, सौम्या मुखर्जी एवं कविता ने प्रस्तुति दी। नाटक में शिव शंकर चटर्जी, जॉय चटर्जी, मौसमी राय, महाश्वेता तरफदार, अरुणेश मोइत्रा, अशोक देव, रविशंकर चटर्जी ने अभिनय किया। इधर प्राचीन कैमासन मंदिर में सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या देवी की पूजा अर्चना की। आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामनाएं कीं। फूल बंगला और छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। इस अवसर पर मयंक ब्रह्मचारी, शशांक ब्रह्मचारी, आनंद मिश्रा, वीरेंद्र सिसौदिया, ओम प्रकाश ब्रह्मचारी, गोपीचंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जय मां भद्रकाली बहुउद्देश्यीय सेवा महासमिति द्वारा मां भद्रकाली मंदिर में फूल बंगला एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। मां का भव्य शृंगार हुआ और रात्रि 12 बजे महाआरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed