फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chants glorifying Lord Jhulelal echoed during the procession.

Jhansi News: शोभायात्रा में गूंजे भगवान झूलेलाल की महिमा के जयकारे

Wed, 02 Sep 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chants glorifying Lord Jhulelal echoed during the procession.
झांसी। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत भवन शहर में भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव का मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों, भजन कीर्तन, जयकारों एवं भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। भगवान श्री झूलेलाल की पवित्र ज्योति विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा भक्ति से निकाली गई। समाजसेवी एवं व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर से होते हुई ओरछा धाम पहुंची। अरदास के पश्चात पंचायत अध्यक्ष हरीश हासानी ने पवित्र बेतवा नदी में धार्मिक विधि विधान के साथ पवित्र अखंड ज्योति का विसर्जन किया। विश्व शांति, मानव कल्याण, समाज की एकता एवं सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं के लिए ओरछा में भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पंडित कपिल शर्मा, दिनेश कोडवानी, राम आहूजा, चंद्रप्रकाश नैनवानी, वासुदेव वाधवा, महेश पवानी, प्रकाश आहूजा, अनिल माखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed