फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Changes in the state's election system

यूपी में व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव

Wed, 11 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Changes in the state's election system
political news jhansi - फोटो : demo
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मंगलवार को आंतिया तालाब के पास स्थित पुष्प वाटिका विवाह घर में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि पिछले 15 साल से उत्तर प्रदेश की जनता बहुत कुछ भुगत चुकी है। इस बार का चुनाव व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है, जिसको भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में जीतेगी। केंद्र सरकार ने पिछले ढाई साल में जो देश के लिए किया, उसका लाभ जीत के तौर पर मिलेगा। केंद्र के साथ यूपी चलेगा तो हर तरफ विकास ही विकास दिखाई देगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बारे में आम राय बन गई है कि वे दो नंबर का काम करते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। व्यापार को भ्रष्टाचार व कालेधन से मुक्त रखने के लिए ही गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) एक अप्रैल से लागू किया जा रहा है। इसमें दरों की प्रक्रिया सरल हो जाएगी और बार-बार टैक्स भी नहीं देना होगा। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक देवेंद्र बैंसला ने कहा कि नोटबंदी हो या कैशलेस, हर नई व्यवस्था से लोग अनभिज्ञ होते हैं। इसके दूरगामी फायदे होंगे। 
विज्ञापन

महापौर किरण वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर व्यापारी शोषण मुक्त हो जाएगा। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि व्यापारी ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करेगा। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि व्यापारी ईमानदारी से काम करना चाहता है, मगर उसको सिस्टम ने परेशान कर रखा है। सिस्टम में परिवर्तन के लिए सभी को भाजपा से जुड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव श्रृगीऋषि, सतोष सोनी, जगदीश राज साहू, प्रियांशु डे, कंचन जायसवाल, राकेश रत्नाकर, रोहित गोठनकर, दिगंत चतुर्वेदी, सौरभ रावत, मदन पाखरे उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद साहू व रामतीर्थ सिंघल ने किया। 


व्यापारी नेताओं ने रखा दर्द 
केंद्र सरकार की नीतियों से हो रही परेशानियों का दर्द भी कई व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार के समक्ष रखा। 
बिजौली इंडस्ट्रीयल एरिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति के तहत बड़े कारोबारियों को छोटे उद्योगों से 25 प्रतिशत तक माल खरीदना पड़ता है। मगर, यह नीति पूरे देश में एक साथ लागू है। इससे क्षेत्र के लघु उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। इस नीति में खरीद की बाध्यता क्षेत्रीय स्तर पर होना चाहिए। प्रोपर्टी, कार लोन की तरह ही व्यापार के लिए कर्ज लेने की ब्याज दरें होनी चाहिए। विजय जैन ने कहा कि बाजार में जब भी अधिकारी सर्वे के नाम पर उत्पीड़न करते हैं। व्यापारियों के साथ कभी भी भाजपा नेता खड़े दिखाई नहीं देते हैं। सुनील अग्रवाल ने कहा कि आयकर व वाणिज्य कर विभाग बेवजह व्यापारियों को नोटिस भेज परेशान करता है। के के गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के लिए सिंगल प्वाइंट विंडो की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि व्यापारी की एक ही जगह सभी समस्याएं दूर हो सके। इससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम कस सकेगी। 
 
आचार संहिता ने बांध रखा है 
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने सम्मेलन में भाषण के दौरान कई बार कहा कि उनको आचार संहिता ने बांध रखा है। नहीं तो उनको कई व्यापारियों से जुड़े लाभों की जानकारी देनी थी। 

शार्ट सर्किट से लगी पंडाल में आग 
व्यापारी सम्मेलन शुरू होने से पहले ही मंच के पास पर्दे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पर्दे में आग लगता देख मौके पर लोग पहुंच गए और उन्होंने प्रयास कर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। 


खाली पड़ी रही कुर्सियां 
मंगलवार को बंदी दिवस होने के बाद भी भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में लोग नहीं पहुंचे। हालत यह थी कि मुख्य अतिथि के भाषण के समय भी एक चौथाई कुर्सियां खाली पड़ी थी। भाजपा नेता खाली कुर्सियों पर एक- दूसरे को देखकर बचने की कोशिश करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed