फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Changed weather patterns , relief

बदला मौसम का मिजाज, मिली राहत

Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Changed weather patterns , relief
khrav mosam, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। शनिवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इससे पारा खिसक कर तीन डिग्री नीचे आ गया। मौसम में आए इस बदलाव से भीषण गर्मी में झुलस रहे लोगों को राहत का अहसास हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से तीखी धूप खिल गई थी। उमस लोगों का हाल बेहाल किए गए हुए थी। बुद्ध पूर्णिमा की सरकारी छुट्टी के बाद भी गर्मी की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन, दोपहर बाद तकरीबन साढ़े तीन बजे मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। कहीं - कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


47.6 डिग्री से लुढ़क कर पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे गर्मी से लोगों को भारी राहत मिली। शाम को भी ठंडी हवा चलती रही। इससे शहर के पार्कों में भीड़ रही। लोगों ने सैर सपाटे का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक मुकेश चंद्र के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम की यही चाल रहने वाली है। कुछ क्षेत्रों में आंधी चलने से हल्का नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed