{"_id":"5f9b0f3b8ebc3ea3736f3c6f","slug":"change-session-increase-paisent-jhansi-news-jhs1798708157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में बढ़े सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में बढ़े सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रहे खांसी जुकाम बुखार के मरीज। अमर उजाला
झांसी। मौसम का मिजाज बदलते ही सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीजाें में लगभग बीस से तीस फीसदी का इजाफा हो गया है। जिसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रही है। इसके अलावा निजी अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ जमा हो रही है।
जिला अस्पताल में सामान्य ओपीडी की शुरूआत होते मरीजों की काफी भीड़ जमा होने लगी है। अस्पताल की ओपीडी में शहरी व ग्र्रामीण इलाकों से लगभग रोजाना पंद्रह सौ मरीज से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। लेकिन मौसम में ठंडक होते ही अस्पताल में अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो रही है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि मौसम के तापमान में हो रहे बदलाव व बढ़ती ठंड का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ओपीडी में अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम के साथ सिर दर्द व बुखार के मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।