{"_id":"5c9bd295bdec226dae669beb","slug":"chandrpal-or-shaymsundr-ke-bech-tikat-ka-sangram","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रपाल और श्यामसुंदर के बीच टिकट का संग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रपाल और श्यामसुंदर के बीच टिकट का संग्राम
Thu, 28 Mar 2019 09:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
election news, jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में टिकट का संग्राम आखिरी दौर में पहुंच गया है। पैनल में अब सिर्फ दो नाम सांसद चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह बचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार को इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लग जाएगी।
सपा-बसपा गठबंधन में झांसी - ललितपुर संसदीय सीट सपा के खाते में गई है। ये फैसला होने के साथ ही समाजवादी पार्टी में दावेदार सक्रिय हो गए थे। पार्टी के लगभग सभी क्षेत्रीय दिग्गज नेता टिकट मांग रहे थे। पिछले एक पखवाड़े से ज्यादातर दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। टिकट को लेकर खूब माथापच्ची हुई। बैठक दर बैठक का दौर जारी रहा। अब ये संग्राम आखिरी दौर में पहुंच गया है। फाइनल राउंड में राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव व पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य श्यामसुंदर सिंह यादव के नाम बचे हैं।
जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि आखिरी चक्र में उक्त दो नाम ही बचे हैं, जिन पर विचार मंथन का दौर जारी है। संभावना है कि बृहस्पतिवार को इनमें से किसी एक नाम मुहर लग जाएगी। प्रत्याशी कोई भी हो समाजवादी पार्टी के सभी लोग पार्टी के निर्णय के साथ हैं। चुनाव एकजुटता के साथ लड़ा जाएगा।