{"_id":"587a7a484f1c1bdf09ba84f0","slug":"chance-can-become-just-voter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका है, अभी बन सकते हैं वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका है, अभी बन सकते हैं वोटर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
election news jhansi
- फोटो : demo
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि जो लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से रह गए हैं, उनके लिए अभी मौका है। वह फार्म-6 भरकर मतदाता बन सकते हैं।
चिरगांव ब्लाक के उजयान गांव में जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बूथ लेबल अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची के साथ पोलिंग बूथ पर उपस्थित रहें, यदि कोई मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहता है तो फार्म-6 भरकर उसका नाम जोड़ा जाए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि निर्भीक होकर निष्पक्ष रूप से मतदान करें।
ग्रामीणों ने अराजकतत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की और चेतावनी दी कि यदि किसी ने चुनाव में गड़बड़ी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि अपने-अपने परिवार की महिलाओं को भी मतदान के लिए ले जाएं, यदि किसी महिला का नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं है तो फार्म-6 भरवाएं।
विज्ञापन
उन्होंने लेखपाल को विद्यालय की सफाई कराने के निर्देश दिए और कहा कि विद्यालय परिसर में रखे बेकार सामान को हटाया जाए। यहां से जिलाधिकारी टहरौली तहसील के सारौल गांव गए व पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान आदर्श सिंह, राजपाल सिंह, बाबूलाल, यादवेंद्र सिंह, ब्रजभूषण पाठक, बीएलओ रविंद्र घोष उपस्थित रहे।
ये भी जानें
फार्म- 6: नया नाम जोड़ने के लिए
फार्म- 6क : विदेश में रहते हो तो नाम जुड़वाने के लिए
फार्म-7: नाम कटवाने के लिए
फार्म- 8: नाम संशोधन के लिए
फार्म- 8ए: मतदेय स्थल अथवा पता बदलने के लिए
फार्म- 002: वोटर कार्ड में फोटोग्राफ लगवाने के लिए