{"_id":"646bcfe885eb2bfa2b0b949a","slug":"chambal-express-halted-at-barua-sagar-after-two-years-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-100669-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो साल बाद बरुआसागर में हुआ चंबल एक्सप्रेस का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो साल बाद बरुआसागर में हुआ चंबल एक्सप्रेस का ठहराव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दो साल बाद एक बार फिर से बरुआसागर स्टेशन पर चंबल एक्सप्रेस को ठहराव दिया गया है। यहां इस गाड़ी का ठहराव दो साल पहले कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। जिसे स्थानीय लोगों की मांग के बाद अब एक बार फिर से शुरू किया गया।
मथुरा से चलकर झांसी होते हुए हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12177 व 12178 का कोरोना काल में दो साल पहले झांसी के बरुआसागर स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया था। इससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही थी। उनकी ओर से लगातार गाड़ी काे ठहराव दिए जाने की मांग की जा रही थी। सोमवार से इसकी शुरुआत की गई। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, अपर मंडल रेल प्रबंधक आरडी मौर्या, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल अभियंता आईपीएस यादव की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर बरुआसागर स्टेशन से रवाना किया गया।
120 की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर किया ट्रायल
झांसी। सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के साथ ग्वालियर-श्योपुरकलां रेलखंड के गेज परिवर्तन के कार्य का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बिरलानगर–रायरू के बीच 10.88 किमी रेलखंड के गेज परिवर्तन कार्य का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी गेट, ब्रिज, ट्रैक व स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान रायरू से बिरलानगर के मध्य नई बनी रेल लाइन पर 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन का स्पीड ट्रायल भी किया गया।