फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chairman of Cow Service Commission inspected the cow shed

Jhansi News: गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया गोशाला का निरीक्षण

Tue, 04 Mar 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chairman of Cow Service Commission inspected the cow shed
समथर। सोमवार को उत्तर प्रदेश गाे सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने समथर पहुंचकर नगर स्थित गाेशाला का निरीक्षण किया एवं मौजूद गायों का गुड़, फल व हरा चारा खिलाकर पूजा की। उन्होंने गो सेवा भंडारण को देखा। गोशाला व्यवस्था को लेकर उन्होंने कर्मचारियों की सराहाना की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सबसे बड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र है। हमारा प्रयास है कि हम इस क्षेत्र को गो सेवा का हब बनाकर क्षेत्र को विकसित करें। जिससे इस क्षेत्र के किसानों को पौष्टिक खाद मिले एवं गौ मूत्र से दवा बने। इसके लिए हमें व आप सभी को मिल कर गोवंश को संरक्षित कर लाभ ले एवं गो सेवा कर संस्कृति को बचाने का प्रयास करें। गोशाला निरीक्षण से पूर्व पहाड़पुरा तिराहा पर नगरवासियों ने उनका फूलमाला पहनाकर एवं शॉल श्रीफल भेंटकर उनको सम्मानित किया। इस मौके विजय गुप्ता, बल्लां गुप्ता, डिस्को दुबे, रानू व्यास, माधव नीखरा, राजेश बेहरे, सुमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed