फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Central Agricultural University: 'Use education to solve the problems of villagers'

केंद्रीय कृषि विवि : ‘शिक्षा का उपयोग ग्रामीणों की समस्याएं दूर करने के लिए करें’

Fri, 28 Feb 2025 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Central Agricultural University: 'Use education to solve the problems of villagers'

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत केशवपुर में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। अधिष्ठाता कृषि डॉ. आरके सिंह और अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी अपनी शिक्षा का उपयोग ग्रामीण समाज की समस्याओं के समाधान के लिए करें। कृषि क्षेत्र में नवाचार के जरिये बदलाव लाने का प्रयास करें।




उन्होंने छात्रों को एनएसएस जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। सह निदेशक छात्र कल्याण डॉ. गौरव शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर के प्रधानाध्यापक आत्मप्रकाश चतुर्वेदी ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने कार्यों के जरिये समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरपी यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनीता पुयम, डॉ. बीजी लक्ष्मी, डॉ. आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed