फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   celebration of maa janki birthday

भईं प्रकट कुमारी भूमि बिदारी, जनहितकारी भय हारी

Sat, 22 May 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
celebration of maa janki birthday
झांसी। महानगर के मंदिरों में शुक्रवार को भी माता जानकी का प्राकट्य दिवस मनाया गया। वैदिक मंत्रोचार के साथ पुजारियों ने अभिषेक व श्रंगार कर महाआरती की। श्रद्धालुओं ने माता जानकी एवं भगवान श्रीराम के दर्शन कर भक्ति भाव से स्तुति वंदना की।
विज्ञापन

मेहंदी बाग के श्रीराम जानकी मंदिर में जानकी नवमी पर्व पर अभिषेक व श्रृंगार के बाद भरत दास महाराज ने महाआरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मोहक बधाई गीत गाए। इस अवसर पर अखिलेश दास, रवीश त्रिपाठी, हेतराम, रामेश्वर दास, कल्याण दास आदि मौजूद रहे। उधर, सीपरी बाजार स्थित श्री रघुनाथजी के मंदिर में पुजारी ने माता जानकी के विग्रह का महाभिषेक किया। छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण कर श्रद्धालुओं में वितरित किया। श्रद्धालुओं ने परमात्मा से कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महंत कैलाश नारायण पाठक, पुनीत पाठक, ध्रुव पाठक, प्रभुदयाल पुरोहित, अंशुल पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed