फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CCTV cameras show thieves breaking into a retired doctor's house

Jhansi News: सीसीटीवी कैमरों में दिखे रिटायर्ड डॉक्टर के घर में घुसे चोर

Sun, 16 Nov 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras show thieves breaking into a retired doctor's house
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। अंसल पाम कॉलोनी में घुसे तीन चोर कॉलोनी एवं रिटायर्ड डॉक्टर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में नजर आए। सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर मालूम चला कि शातिर चोर कई घंटे तक कॉलोनी के भीतर ही बेखौफ घूमते रहे। रिटायर्ड डॉक्टर के घर के अंदर पीछे की दीवार को फांदकर घुसे। उनके घर में चार घंटे रहकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसी रास्ते से बाहर निकल गए। शनिवार को सेवानिवृत्त चिकित्सक की तहरीर पर नवाबाद थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

बृहस्पतिवार तड़के कॉलोनी के ए ब्लॉक के फ्लैट नंबर 51 निवासी डा. योगेंद्र कुमार सिनैरिया के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर आ घुसे। इत्मिनान से पूरे घर को खंगाला। आलमारी तोड़कर अंदर रखा सारा सामान निकालकर जमीन पर फेंक दिया। दूसरे कमरों की भी तलाशी ली। कमरे के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। शनिवार को दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक एक सेट हार, ब्रेसलेट, एक पेंडेट सेट, पांच ग्राम सोने का सिक्का, चांदी की पायल समेत सात-आठ सिक्के एवं एक लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। यह पैसा उन्होंने घर में टाइल्स लगवाने के लिए निकालकर रखा था। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed