फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cbse paper first day

सीबीएसई: पहले दिन चालीस से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा परीक्षा का रण

Wed, 27 Apr 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
cbse paper first day
झांसी। सीबीएसई की दसवीं की सेमेस्टर टू परीक्षाएं कड़ी निगरानी और कोविड गाइडलाइन के साथ प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा में 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उपस्थित परीक्षार्थी परीक्षा के बाद बहुत खुश नजर आए।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा में 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दसवीं में कुल 4358 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा पूर्ण रूप से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ही आयोजित की गई। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र स्कैन कर ही उन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। दो वर्षों बाद परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी परीक्षा के बाद खुश नजर आए। सीबीएसई जिला समन्वयक डॉ. प्रीति खत्री ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित हो गई। लेकिन परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर समय से उपस्थित नहीं हो पाए। आगामी दिनों में परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पेपर बहुत ही आसान था, मैंने तो 15 मिनट पहले ही पेपर हल कर लिया था। - शौर्य पांडेय
पेपर देख कर मैं तो खुश हो गया था, जो पढ़ा था उसी में से प्रश्न आ गए थे। - प्रखर मौर्या
एक प्रश्न थोड़ा सा कठिन लग रहा था, बाकि तो पेपर आसान था। - रुद्राक्ष सोनी
आज के जैसे ही सारे पेपर आ जाएं तो बहुत अच्छा होगा। - आदित्य खंडेलवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed