{"_id":"6269775d3976103d6e1abefd","slug":"cbse-paper-first-day-jhansi-news-jhs21955655","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: पहले दिन चालीस से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा परीक्षा का रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: पहले दिन चालीस से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा परीक्षा का रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीबीएसई की दसवीं की सेमेस्टर टू परीक्षाएं कड़ी निगरानी और कोविड गाइडलाइन के साथ प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा में 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उपस्थित परीक्षार्थी परीक्षा के बाद बहुत खुश नजर आए।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा में 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दसवीं में कुल 4358 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा पूर्ण रूप से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ही आयोजित की गई। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र स्कैन कर ही उन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। दो वर्षों बाद परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी परीक्षा के बाद खुश नजर आए। सीबीएसई जिला समन्वयक डॉ. प्रीति खत्री ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित हो गई। लेकिन परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर समय से उपस्थित नहीं हो पाए। आगामी दिनों में परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पेपर बहुत ही आसान था, मैंने तो 15 मिनट पहले ही पेपर हल कर लिया था। - शौर्य पांडेय
पेपर देख कर मैं तो खुश हो गया था, जो पढ़ा था उसी में से प्रश्न आ गए थे। - प्रखर मौर्या
एक प्रश्न थोड़ा सा कठिन लग रहा था, बाकि तो पेपर आसान था। - रुद्राक्ष सोनी
आज के जैसे ही सारे पेपर आ जाएं तो बहुत अच्छा होगा। - आदित्य खंडेलवाल