फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CBI raid in Jhansi and Lalitpur, Retire post staff

झांसी और ललितपुर में सीबीआई के छापे, रिटायर डाक कर्मी से घंटों पूछताछ

Sat, 18 Sep 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
CBI raid in Jhansi and Lalitpur, Retire post staff
झांसी। डाकघर में नोटबंदी के दौरान हुए घपले की जांच के लिए सीबीआई की टीम शुक्रवार को झांसी पहुंच गई। शिवाजी नगर में छापेमारी करते हुए उसने डाकघर से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी को उठा लिया। सीबीआई टीम ने नवाबाद थाने में उससे कई घंटे पूछताछ की। सीबीआई की टीम ललितपुर भी पहुंची थी। देर-शाम तक चली कार्रवाई के बाद टीम वापस लौट गई। उधर, सीबीआई टीम के यहां पहुचंने की खबर से डाककर्मियों के बीच भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

आठ नवंबर, 2016 की रात आठ बजे पूरे देश में एक साथ नोटबंदी हुई थी। आरोप है सदर बाजार स्थित बड़ा डाकघर में उस समय अहम पद पर तैनात कर्मचारी ने सरकारी खजाने की मदद से करोडा़ें रुपये के पांच सौ एवं एक हजार के नोट बदल दिए। कई महीने तक यह काम यहां चलता रहा। शिकायत के बाद खुलासा हुआ था। करोड़ों का मामला होने के नाते वर्ष 2017 में सीबीआई को इस मामले की जांच सौंप दी गई। उसके बाद से सीबीआई साक्ष्य जुटाने को यहां कई बार आ चुकी हालांकि उस दौरान वह कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गया। बुधवार को सीबीआई टीम सबसे पहले नवाबाद थाने पहुंची। उसके बाद दोपहर को पुलिस की मदद से टीम शिवाजी नगर पहुंच गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर पुलिस को देखकर आसपास हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम आरोपी सेवानिवृत्त कर्मी को अपने साथ लेकर नवाबाद थाने पहुंची। यहां उसके साथ करीब तीन घंटे तक पूछताछ होती रही। सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिजन भी थाने पहुंच गए हालांकि पुलिस अफसर सीबीआई टीम की मौजूदगी से पूरे दिन इंकार करते रहे। इंस्पेक्टर नवाबाद ने भी कुछ बोलने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि सीबीआई टीम किस मामले की जांच को आई, इसकी जानकारी उनको नहीं है। वहीं, सीबीआई टीम के यहां आने की सूचना डाककर्मियों तक भी पहुंच गई। इस वजह से वहां दिन भर गहमागही रही। देर-शाम पूछताछ के बाद सीबाआई वापस लौट गई। सीबीआई ने ललितपुर में भी छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed