फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cbi caught mes engineer taking bribe of fifty thousand rupees in Jhansi

Jhansi News: पचास हजार रुपये रिश्वत लेते एमईएस का अभियंता पकड़ा, सीबीआई ने की कार्रवाई

Fri, 10 Jun 2022 12:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Jun 2022 12:55 AM IST
सार

ग्वालियर में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए पचास हजार रुपये रिश्वत लेते एमईएस के अभियंता को गिरफ्तार किया है। अभियंता ने ठेकेदार से 84 लाख रुपये के ठेके के एवज में पांच प्रतिशत रकम 4.20 लाख की मांग की थी। 

विज्ञापन
cbi caught mes engineer taking bribe of fifty thousand rupees in Jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी की एक फर्म से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने ग्वालियर में एमईएस के एक अभियंता को पकड़ लिया। अभियंता ने ठेकेदार से 84 लाख रुपये के ठेके के एवज में पांच प्रतिशत रकम 4.20 लाख की मांग की थी। शिकायत पर सीबीआई ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


झांसी की फर्म श्रीजी इंटरप्राइजेज ने हाल ही में ग्वालियर में एमईएस का 84 लाख रुपये का ठेका लिया है। इसमें पुराने भवनों की मरम्मत की जानी है। साथ ही शौचालयों का निर्माण किया जाना है। एमईएस में तैनात अभियंता द्वारा ठेकेदार से 4.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। 50 हजार रुपये की पहली देने की बात हुई थी। इस पर ठेकेदार ने शिकायत सीबीआई से की थी। बुधवार को सीबीआई टीम ने ग्वालियर में डेरा डाल लिया था। रिश्वत की रकम पहुंचते ही सीबीआई ने अभियंता डीपी चतुर्वेदी को दबोच लिया। उसकी कार से रिश्वत की रकम बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम अभियंता को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed