{"_id":"639775b23181f86f4d77ad52","slug":"caught-23-trucks-loaded-with-sand-joint-team-took-action-jhansi-news-jhs234811961","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बालू से लदे 23 ट्रक पकड़े, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बालू से लदे 23 ट्रक पकड़े, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को प्रशासन, पुलिस, खनिज, परिवहन व जीएसटी विभाग की संयुक्त टीमों ने खनिज से लदे ट्रकों की जांच की। इस दौरान कमियां सामने आने पर 23 गाड़ियों को सीज किया गया।
जांच के दौरान 11 वाहनों के नंबर प्लेटों में गड़बड़ियां पाईं गईं। इनमें से कई प्लेटों में नंबर अस्पष्ट थे तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुईं थीं। कूटरचित नंबर प्लेट भी पाई गईं। कुछ वाहनों में एमएम 11 भी नहीं मिलीं। इसके अलावा खनिज विभाग के निर्धारित प्रपत्र भी नहीं पाए गए। इस दौरान 23 वाहनों को सीज किया गया, जिन्हें नवाबाद थाना व चिरगांव थाने में रखा गया है। सभी गाड़ियां बालू से लदी हुईं थीं।
संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से खनिज कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कार्रवाई की सूचना लगते ही तमाम गाड़ियां सड़क से हटाकर ग्रामीण क्षेत्रों में अंदरूनी इलाकों में खड़ी कर दीं गईं। कार्रवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।