{"_id":"5e64039d8ebc3ef3f51dd0ef","slug":"cash-crisis-jhansi-news-jhs1619947171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे मनेगा त्योहार, महानगर के अधिकांश एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे मनेगा त्योहार, महानगर के अधिकांश एटीएम खाली
विज्ञापन
इलाइट चौराहा के पास एटीएम तो खुले थे पर उनमें पैसा नहीं था।
झांसी। होली से पहले शनिवार को महानगर के अधिकांश एटीएम खाली रहने से लोग रुपये निकालने के लिए परेशान रहे। खासकर बाजार में खरीदारी करने निकले लोग एटीएम के चक्कर ही लगाते रहे। रकम न निकलने से उन्हें मायूसी उठानी पड़ी। अब लगातार छुट्टियां होने के कारण लोगों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
तीन दिन बाद ही होली का त्योहार है ऐेसे में लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए निकले। शहर में विभिन्न बैंकों के करीब 50 से अधिक एटीएम लगे होने के बाद भी शनिवार को दोपहर के समय अधिकांश एटीएम खाली रहे। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। लोग इधर-उधर एटीएम पर चक्कर ही लगाते रहे, लेकिन किसी से भी रुपये नहीं निकले। हालांकि, कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पीओएस मशीन लगी होने से वहां ग्राहकों को थोड़ी बहुत राहत मिली। इस संबंध में एलडीएम अरुण कुमार का कहना है कि एटीएम में रुपयों की कमी नहीं है। जिन एटीएम में रुपये नहीं है उनमें डाल दिए जाएंगे।
हर बार यही परेशानी
हर बार त्योहारों पर बैंक एटीएम में रकम पूरी होने का दावा भी करता है, लेकिन एन वक्त पर यह दावे खोखले साबित हो जाते हैं।
मैं खरीदारी करने आया था, अब एटीएम से रुपये न मिलने के बाद परेशान हो रहा हूं। कोई सुनने वाला नहीं।
मुकेश कुमार, बाहर सैयर गेट
एटीएम ने धोखा दे दिया। अब फिर से घर जाकर रुपये लाने के बाद ही खरीदारी कर सकूंगा।
राजेश शर्मा, चित्रा चौराहा
मैं एटीएम से रुपये निकालने आई थी। रुपये तो नहीं निकले, लेकिन रुपये निकल जाने की पर्ची आ गई।
विनीता कुमारी, आवास विकास
बैंकों को पहले से ही कैश डालने की तैयारी करनी थी। अब रुपये निकालने को परेशान हो रहा हूं।
रहीस, ओरछा गेट