फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case registered for construction of road without permission of forest department

Jhansi News: वन विभाग की बिना अनुमति के सड़क निर्माण करने पर केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 03:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered for construction of road without permission of forest department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। बिना अनुमति के ग्राम सैंयर में सड़क निर्माण करने पर वन विभाग ने ठेकेदार, कार्यदायी संस्था के साथ ही जिला पंचायत के कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रेमनगर में भी मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

वन क्षेत्र की निगरानी के लिए वन विभाग द्वारा जिले में सात वन रेंज स्थापित की गईं हैं। वन विभाग के अधिकारियों की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण आए दिन अवैध कटान और निर्माण की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे ही एक मामला तब उजागर हुआ जब ग्राम सैंयर में वन विभाग की जमीन पर सात सौ मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करा दिया गया। इस संबंध में शिकायत मिलते ही वन विभाग के अफसरों की नींद टूटी और मामले की जांच की। जांच के दौरान बिना अनुमति के सड़क का निर्माण पाए जाने पर आनन फानन कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी राज नारायण यादव ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर बिना अनुमति के सड़क का निर्माण करने पर जिला पंचायत के कार्यकारी अधिकारी, कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही थाना प्रेमनगर में भी मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed