{"_id":"d8e4ce2942b803865f6f74730e0f5e00","slug":"case-rajestered-in-fake-marksheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट के मामले में मुकदमा, आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मार्कशीट के मामले में मुकदमा, आरोपी भेजा जेल
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। फर्जी मार्कशीट के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ कुलसचिव ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने पंजाब के जिला जालंधर के लाजपत नगर निवासी रचिन मदान पुत्र दिनेश मदान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि बुधवार को रचिन को फर्जी अंकतालिका के साथ पकड़ लिया गया था। रचिन ने बताया था कि वह नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। उसने एक साल पूर्व अपने दोस्त से ग्रेजुएशन को लेकर चर्चा की जिस पर दोस्त ने तीस हजार रुपये के एवज में मार्कशीट बनवाने की बात कही थी। कुछ दिन पूर्व दोस्त बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की मार्कशीट लेकर आया और रुपये मांगे। वह डुप्लीकेट कॉपी लेकर मार्कशीट की सत्यता परखने आया था।