फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   case on women and her sons

स्कूल संचालक को बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी

Wed, 04 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
झांसी। दस लाख रुपये नहीं देने पर स्कूल संचालक को बलात्कार के मामले में फंसाने व पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का मामला कोतवाली में दर्ज कराया गया है। इस मामले में एक महिला और उसके दो पुत्रों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


विलास गुप्ता पुत्र केसी गुप्ता निवासी साकेत कालोनी ग्वालियर रोड नवाबाद ने पुलिस को बताया कि उसका कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर ब्ल्यू बर्डस पब्लिक स्कूल है। स्कूल के उत्तरी गेट को बंद करवाकर एक महिला ने सड़क पर कब्जा करके मकान बनवा लिया था। जांच में अवैध पाए जाने पर नगर निगम व पुलिस ने मकान गिरा दिया था। इसका बदला लेने के लिए महिला ने कोतवाली में उसके पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखवाया था। कोतवाली पुलिस ने घटना फर्जी पाए जाने पर मुकदमा खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे बौखलाई महिला व उसके पुत्र दो अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे स्कूल में घुस आए। गाली-गलौज देते हुए दस लाख रुपये नुकसान कराने का उलाहना दिया। 10 लाख रुपये नहीं देने पर धमकाया कि वह किसी लड़की का रेप कराकर फर्जी मुकदमा लिखवा देगी। यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने  मीरा  व उसके पुत्र धीरज साहू व नीरज साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि मीरा साहू के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed