फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case of threatening SSP regarding transfer of female constable

Jhansi: महिला सिपाही के स्थानांतरण के लिए SSP को धमकाया, खुद को रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक बताया, मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Mar 2023 08:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Mar 2023 08:43 PM IST
सार

आरक्षी ने बताया कि उसने अपने ट्रांसफर के संबंध में बहनोई दीपक पटेल से बात की थी। उन्होंने अपने मित्र गोपाल तिवारी से बात की थी। आरक्षी ने बताया कि गोपाल तिवारी ने उसे फोन कर उसका विवरण लिया था।

विज्ञापन
Case of threatening SSP regarding transfer of female constable
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला आरक्षी के स्थानांतरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस को फोन पर धमकाने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक बताया है। पीआरओ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर जेपी पाल ने नवाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को एसएसपी अपर पुलिस महानिदेशक की मीटिंग में थे। उनका सीयूजी मोबाइल उसके पास था। एसएसपी के सीयूजी नंबर पर दोपहर ढाई बजे फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को रिटायर्ड डीजी पीके तिवारी बताया। इस पर पीआरओ ने फोन करने वाले को बताया कि एसएसपी अभी मीटिंग में हैं। इसके बाद उसने 21 मार्च की दोपहर फिर फोन किया। एसएसपी से बात कराने पर उसने धमकाते हुए कहा कि महिला आरक्षी सोनी कटियार का तत्काल प्रेमनगर थाने से स्थानांतरण कर अवगत कराएं। 
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी ने महिला आरक्षी को बुलाकर जानकारी की। आरक्षी ने बताया कि उसने अपने ट्रांसफर के संबंध में बहनोई दीपक पटेल से बात की थी। उन्होंने अपने मित्र गोपाल तिवारी से बात की थी। आरक्षी ने बताया कि गोपाल तिवारी ने उसे फोन कर उसका विवरण लिया था। आरक्षी ने बताया कि गलत नाम व पद बताकर धमकी देने का काम किया गया है। इस मामले में पीआरओ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed