फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case filed against three for instigating suicide

Jhansi News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर तीन पर मुकदमा

Mon, 15 Apr 2024 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for instigating suicide
- ऑटो चालक ने एक महीने पहले फांसी लगाकर दे दी थी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ऑटो चालक की आत्महत्या के मामले में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

सीपरी बाजार थाना इलाके के बौद्ध नगर मसीहागंज निवासी ऑटो चालक मोहन ने छह मार्च को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक की पत्नी ज्योति ने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें सदर बाजार पन्नालाल कंपांड निवासी दीपक अग्रवाल, बौद्धनगर मसीहागंज निवासी दीपक और नैनागढ़ निवासी रोहित पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसके पति ने दीपक अग्रवाल ने 59 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसके एवज में पति ने पांच चेक दी थीं। रकम लौटाने के बाद भी चेक वापस नहीं की गईं। आरोपी ने चेक बाउंस कराकर 1,69,500 रुपये का झूठा मुकदमा न्यायालय में दायर कर दिया। इसके बाद से लगातार पति को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed