फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case filed against history-sheeter Kamlesh's wife and sons

Jhansi News: हिस्ट्रीशीटर कमलेश की पत्नी और बेटों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against history-sheeter Kamlesh's wife and sons
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव और उसके दो बेटों पर रक्सा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बरुआपुरा में कुर्क की गई जमीन पर कब्जा कर फसल की बुआई करने का आरोप है।

रक्सा थाने में हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव की पत्नी और दोनों बेटों पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल रविंद्र उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि मौजा बरुआपुरा में कमलेश यादव की 1.214 हेक्टेयर जमीन कुर्क की गई थी। मौके पर भूमि कुर्क किए जाने संबंधी बोर्ड भी लगाया गया था लेकिन हिस्ट्रीशीटर की पत्नी सुमित्रा यादव और उसके बेटे अमित व सुमित ने बोर्ड को उखाड़ फेंका। जमीन पर कब्जे की नीयत से फसल बो दी गई। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन




हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव को झांसी से हमीरपुर जेल स्थानांतरित करने की खुन्नस में उसके बेटे सुमित और अमित यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेलर कस्तूरीलाल गुप्ता पर 14 दिसंबर 2024 को जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस उसके दोनों बेटों को साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, घटना की आरोपी हिस्ट्रीशीटर की पत्नी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed