फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case filed against four MBBS interns and six nursing students after the ruckus

Jhansi News: बवाल के बाद चार एमबीबीएस इंटर्न और छह नर्सिंग छात्रों पर मुकदमा

Sat, 04 Nov 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four MBBS interns and six nursing students after the ruckus
नौ का शांतिभंग में चालान मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों ने किया था हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन

मारपीट प्रकरण में शनिवार को दो और एफआईआर हुईं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में छात्र गुटों में हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने शनिवार को दो और एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें चार एमबीबीएस इंटर्न और छह नर्सिंग छात्रों को नामजद किया गया है। अज्ञात लोगों को चिह्नित करने के लिए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज भी ली है। शुक्रवार को हिरासत में लिए गए नौ छात्रों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम एमबीबीएस इंटर्न द्वारा नर्सिंग छात्रों की पिटाई के बाद जमकर बवाल हुआ था। छात्रों ने कैंपस में मारपीट के बाद खूब तोड़फोड़ की थी। इस मामले में नर्सिंग छात्र आनंद कुमार यादव पुत्र रामप्रताप यादव की तहरीर पर नवाबाद थाने में एमबीबीएस इंटर्न छात्र राजेश मीणा, पुष्पेंद्र सिंह, गौरव वर्मा और रमाकांत समेत 40-50 अज्ञातों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

छात्र आनंद का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्राचार्य द्वारा उन्हें और साथियों को पिछले दिनों हुई मारपीट प्रकरण में समझौते के लिए बुलाया गया था। मामले की सुनवाई हुई और भविष्य में अपनी तरफ से गलती न करने को कहा गया। प्राचार्य से मिलने के बाद जब वह लोग वापस जा रहे थे, तब प्राचार्य कक्ष के सामने एमबीबीएस इंटर्न छात्र मारपीट करने के इरादे से बाहर ही खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने प्राचार्य को दी। आनंद ने बताया कि प्राचार्य ने उनकी सुरक्षा के लिए पांच सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए। इसके बावजूद एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने उनके और साथियों के साथ मारपीट की। इसमें कई छात्र चोटिल हो गए। उन लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
वहीं, मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी इंचार्ज सिविंदर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिंग छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें छात्र प्रिंस, आनंद यादव, गुलशन, मंजीत, सोनू राजपूत, विकास समेत 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ 147, 504, 427, 353, व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। सिक्योरिटी इंचार्ज ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे पैरामेडिकल कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं हाथों में डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए प्राचार्य कार्यालय में आए थे।

उन्होंने तोड़फोड़ करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और सरकारी कार्य ठप कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार्यालय में घुसने से रोकने की कोशिश की। शुक्रवार को पुलिस ने नौ छात्रों को पकड़ा था।

गिरफ्तार किए गए सभी नौ छात्रों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपी छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है।
ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed