{"_id":"65ac3af0f5ac5a1e020038cb","slug":"case-against-three-including-former-president-and-secretary-of-bbc-college-for-embezzlement-of-eight-lakhs-jhansi-news-c-360-1-jh11006-3131-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीबीसी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष और सचिव समेत तीन पर आठ लाख के गबन का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीबीसी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष और सचिव समेत तीन पर आठ लाख के गबन का मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव और कार्यालय अध्यक्ष के पद पर रहे पदाधिकारियों पर शासन के आदेश के बाद वर्तमान प्राचार्य ने थाना नवाबाद में आठ लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि समिति के अध्यक्ष ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरी बैंक में अकाउंट खुलवाया और उसमें महाविद्यालय का 42.96 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कार्यालय अध्यक्ष और सोसायटी को पैसा दे दिया गया। इसकी शिकायत की गई ताे जांच में शिकायत सही पाई गई है।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में बिपिन बिहारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. टीके शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षा का व्यावसायिकरण समिति से बीते साल अगस्त में महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायत की गई थी। जिसकी जांच में यह तथ्य सामने आए कि साल 2010 से 11 के बीच महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे राम रतन अग्रवाल, सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता और कार्यालय अध्यक्ष राजकुमार जैन ने वित्तीय अनियमितताएं की हैं। बताया कि कॉलेज का आधिकारिक बैंक खाता इलाहाबाद बैंक में था लेकिन, तत्कालीन अध्यक्ष राम रतन अग्रवाल ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाउंट खुलवा लिया और 42 लाख 96 हजार रुपये उसमें ट्रांसफर भी करा लिए। इसके बाद दो चैक के माध्यम से कार्यालय अध्यक्ष राजकुमार जैन को 3 लाख 46 हजार 755 रुपये दे दिए। वहीं, पांच लाख रुपये सोसायटी प्रबंध समिति के खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब पूरे मामले की जांच शिक्षा का व्यावसायिकरण समिति द्वारा की गई तो आठ लाख रुपये से जुड़े सवालों के जवाब तीनों पदाधिकारी नहीं नहीं दे पाए। इसके बाद समिति ने रिपोर्ट शासन को भेजकर मामले में गबन की पुष्टि कर दी। शासन के आदेश पर शनिवार को प्राचार्य प्रो. टीके शर्मा की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने तत्कालीन अध्यक्ष राम रतन अग्रवाल, सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता और कार्यालय अध्यक्ष राजकुमार जैन के विरुद्ध संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।