फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case against accused who made video while casting vote inside polling booth

Jhansi: पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालने का वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट

Wed, 22 May 2024 08:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 May 2024 08:56 PM IST
सार

आरोपी की पहचान बृजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 समेत लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम की धारा 126 (2) समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Case against accused who made video while casting vote inside polling booth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी के बबीना के कैंट स्कूल में बने पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालते हुए युवक ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बबीना थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


कैंट स्कूल के बूथ संख्या 323 के भाग संख्या एक में मतदान के दौरान बूथ के अंदर वोट डालते समय पठकयाना मोहल्ला निवासी बृजेंद्र पाठक ने वीडियो बना लिया। कुछ देर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो वायरल हो गया। इसकी खबर अफसरों तक जा पहुंची। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट उदय कुमार राजपूत को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ स्नेहा तिवारी के मुताबिक आरोपी बृजेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 समेत लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम की धारा 126 (2) समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed