{"_id":"6a6671b604585bfb0701865f","slug":"carpenter-injured-in-road-accident-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-843140-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क हादसे में घायल कारपेंटर ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क हादसे में घायल कारपेंटर ने तोड़ा दम
Mon, 27 Jul 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर कस्बे में 16 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए कारपेंटर की रविवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। 10 जुलाई को वह काम देखकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी तहसील के पास दूसरी बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मऊरानीपुर के अल्याई मोहल्ला निवासी राजेंद्र पांचाल (48) पुत्र जुगल किशोर परिवार के साथ गांव में रहता था। परिजनों ने बताया कि उसका बड़ा भाई केशव वर्ष 2008 के हत्या के एक मामले में जेल चला गया। वर्ष 2023 में उसे उम्रकैद की सजा सुना दी गई। भाई की गैर मौजूदगी में राजेंद्र उसके परिवार का भी पालन पोषण करता था। भतीजी याशिका के मुताबिक ने 10 जुलाई को वह अकेले ही काम के सिलसिले में गए थे। हादसे की बात परिवार को मालूम नहीं चली। अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिवार को घटना का पता चला। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।