फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Carcass plant will be built, skin and bones of dead animal will be separated.

Jhansi News: कारकस प्लांट बनेगा, मृत पशु का चमड़ा, हड्डी की जाएगी अलग

Tue, 24 Oct 2023 11:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Carcass plant will be built, skin and bones of dead animal will be separated.
मुर्गा-मछली का खाना बनाने में किया जाएगा इस्तेमाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में कारकस प्लांट की स्थापना होगी। इस प्लांट में मृत जानवरों के चमड़े और हड्डियों को अलग-अलग किया जाएगा। इनका इस्तेमाल मुर्गा-मछली का खाना बनाने में होगा। साथ ही टैलो फैट का उपयोग ग्रीस बनाने में किया जा सकेगा। शासन ने प्लांट की क्षमता संबंधी प्रस्ताव नगर निगम से मांग लिया है।
झांसी में रोजाना 45 से 50 जानवरों की मौत हो जाती है। इन जानवरों को लोग अक्सर खुले में फेंक देते हैं। इससे दुर्गंध आती रहती है और लोगों को उस स्थान से निकलना दूभर हो जाता है। इसके मद्देनजर शासन ने नगर निगम से कारकस प्लांट बनाने के लिए प्रस्ताव मांग लिया है। बताया गया कि नगर निगम प्रशासन की तरफ से 50 मृत जानवरों की क्षमता वाला प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। बताया गया कि अभी ये प्लांट लखनऊ में संचालित है। जबकि, कानपुर में बनकर तैयार है। आगरा, गाजियाबाद में प्लांट निर्माणाधीन है। इस प्लांट में मृत जानवर की चमड़ी और हड्डियों को अलग-अलग कर लिया जाएगा। चूंकि, कई जानवरों की मौत किसी न किसी बीमारी की वजह होती है। ऐसे में प्लांट की आधुनिक मशीन से चमड़ी को स्ट्रेलाइज कर लिया जाएगा। इससे संक्रमण पूरी तरह खत्म हो जाएगा। चमड़ी, हड्डी को कंपनियों को बेचा जाएगा। कंपनियां मृत पशुओं के चमड़े, हड्डी से मुर्गा-मछली का खाना बनाएंगी। टैलो फैट का उपयोग ग्रीस आदि बनाने में होगा।
विज्ञापन


रोजाना 45 से 50 पशु दफनाए जाते
नगर निगम के पास रोजाना 45 से 50 पशुओं के मृत होने की सूचना पहुंचती है। मौके पर जाकर टीम के सदस्य मृत पशुओं को उठाकर ले आते हैं और फिर गड्ढा खोदकर उन्हें दफनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कारकस प्लांट की स्थापना के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। ये प्लांट स्थापित होने के बाद मृत पशुओं की हड्डी और चमड़े को अलग-अलग किया जा सकेगा। - राघवेंद्र सिंह, पशु कल्याण अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed