{"_id":"66c3ddb996524bfaa0027454","slug":"car-overturns-while-saving-anna-animals-on-highway-liquor-businessmans-son-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-373869-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर अन्ना पशुओं को बचाने में पलटी कार, शराब कारोबारी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर अन्ना पशुओं को बचाने में पलटी कार, शराब कारोबारी के बेटे की मौत
विज्ञापन
- तीन भाई और जीजा घायल, झांसी-खजुराहो हाईवे पर भगवंतपुरा के पास हुआ हादसा
- पांच-छह बार पलटते हुए हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरी कार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-खजुराहो हाईवे पर रविवार की रात तेज रफ्तार लग्जरी कार अन्ना जानवरों को बचाने के दौरान पलट गई। हादसे में कार चला रहे शराब कारोबारी के बेटे की मौत हो गई तथा उसके तीन भाई और जीजा घायल हो गए। कार सवार लोग ओरछा से लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सीपरी बाजार के रस बहार कॉलाेनी में शराब कारोबारी राजकुमार राय परिवार संग रहते हैं। रविवार रात उनका बेटा ऋषि अपने बड़े भाई सागर, जीजा करन, चचेरे भाई कपिल और पवन के साथ लग्जरी कार से ओरछा गया था। ओरछा घूमने के बाद रात करीब 11 बजे सभी लोग कार से लौट रहे थे। कार ऋषि चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही उनकी कार भगवंतपुरा से दिगारा के बीच राधिका होटल पहुंची, सड़क पर अन्ना जानवर आ गए। उनको बचाने के लिए ऋषि ने ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पांच-छह बार पलटते हुए पास के गड्ढे में जा गिरी। हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर नवाबाद समेत बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह कार से घायलों को निकाला। कार की रफ्तार तेज होने से ऋषि के सिर में गहरी चोट आ गई, वहीं करन, कपिल, पवन एवं सागर भी चोटिल हो गए। मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टरों ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया। थाना नवाबाद प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऋषि के शव का पोस्टमार्टम कराया है और घायलों का उपचार चल रहा है।