फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car overturned after truck collision, assistant manager of finance company died

Jhansi News: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after truck collision, assistant manager of finance company died
झांसी। रविवार की सुबह कानपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार एक फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई। जबकि, दोस्त समेत परिवार के छह सदस्य घायल हो गए, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। हादसा कार में ट्रक की टक्कर लगने से हुआ।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके के मुहल्ला चंद्रशेखर आजाद निवासी मोहम्मद जुवैद (34) एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को उनके ममेरे भाई की शादी थी। बरात खुशीपुरा से मोंठ गई हुई थी। वह शादी में शामिल होने के लिए कार से परिवार के साथ मोंठ गए थे। रविवार की सुबह वह लौट रहे थे, तभी कानपुर हाईवे पर ओवरटेक करते समय एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में जुवैद की मौत हो गई। जबकि, उनकी मां शाहीदा, छोटा भाई जुबैर, जुबैर की पत्नी निशा, दोस्त अजहर और नौ साल की भतीजी समीना व पांच साल की शिफा घायल हो गईं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन

छह माह का है छोटा बेटा
मृतक मोहम्मद जुवैद के दो बेटे पांच साल का मोहम्मद सिफान और छह माह का मोहम्मद साद है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी सायमा समेत अन्य परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। शादी की खुशियां भी मातम में बदली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed