फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car of family going to Mahakumbh collides with truck, two injured

Jhansi News: महाकुंभ जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, दो घायल

Tue, 04 Feb 2025 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Car of family going to Mahakumbh collides with truck, two injured

विज्ञापन




मोंठ। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर भुजौंद गांव के नजदीक इंदौर से महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालु परिवार की कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजा घायल हो गए जबकि कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।


इंदौर निवासी विकास मिश्रा पुत्र नंदकिशोर अपनी पत्नी कृष्णा मिश्रा, बहन नीतू शर्मा, जीजा सतीश शर्मा, भांजे देव शर्मा व पुत्र अर्क मिश्रा के साथ महाकुंभ स्नान के लिए कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मोंठ थाना क्षेत्र में भुजौंद नेशनल हाईवे पर पहुंची तो आगे जा रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार उससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में विकास मिश्रा और उसका भांजा देव शर्मा घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मोंठ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और यातायात दुरुस्त कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed