{"_id":"6afbd62c2043b357f70df9f8","slug":"car-loses-balance-after-being-overtaken-by-a-truck-mounts-divider-and-overturns-in-jhansi-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोद भराई कर लौटते समय पलटी बोलेरो, दूल्हे समेत सात घायल; सामने आया हादसे का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोद भराई कर लौटते समय पलटी बोलेरो, दूल्हे समेत सात घायल; सामने आया हादसे का कारण
Tue, 17 Nov 2026 09:53 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:53 AM IST
सार
यूपी के झांसी में गोद भराई कर लौटते समय एक बोलेरो पलट गई। हादसे में दूल्हे समेत सात लोग घायल हो गए। ट्रक के अचानक ओवरटेक करने से कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
विज्ञापन
jhansi road accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झांसी के तालबेहट के शिव मंदिर में गोद भराई (फलदान) की रस्म पूरी कर घर लौट रहे परिवार की बोलेरो डोंगरी गांव के पास सोमवार देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे आनंद कुशवाहा समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन कला निवासी हनुमंत कुशवाहा के पुत्र आनंद कुशवाहा का रिश्ता तालबेहट के रिजावर गांव में तय हुआ है। इसी सिलसिले में तालबेहट कस्बे के एक शिव मंदिर में गोद भराई की रस्म आयोजित की गई थी। परिवार और रिश्तेदार चार वाहनों से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इनमें दो गाड़ियों में महिलाएं और दो में पुरुष सवार थे।
रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया डोंगरी गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप से आगे एक ट्रक ने बोलेरो को अचानक ओवरटेक करते हुए कट मार दिया। ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।

Trending Videos
बोलेरो पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पीछे चल रहे परिवार के अन्य वाहनों में सवार लोगों ने रुककर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को झांसी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में आनंद कुशवाहा (23), सुमित कुशवाहा (22), अचिंद, शिवम कुशवाहा (27), करन कुशवाहा (25), कप्तान कुशवाहा (25) और मनीष कुशवाहा (17) घायल हुए हैं। रक्सा थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है। क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।