फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car glass break thief 50 thousand rupees

कार का शीशा तोड़कर पचास हजार रुपये उड़ाए

Thu, 01 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Car glass break thief 50 thousand rupees
झांसी। थाना नवाबाद इलाके में बुधवार की शाम बदमाशों ने शातिराना अंदाज में एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी अटैची चुरा ली। अटैची में पचास हजार रुपये नकद व कागजात रखे हुए थे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अब तक हाथा खाली हैं।
विज्ञापन

ग्वालियर मार्ग माहौर कॉलोनी निवासी कारोबारी बृजबिहारी सोनी का जीवनशाह पर होटल बुंदेलखंड प्राइड के पास ऑफिस है। शाम को वो अपने ऑफिस में थे और उनकी सफारी कार सड़क के किनारे खड़ी हुई थी। इसी बीच शाम तकरीबन छह बजे उनके स्टाफ ने सूचना दी कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। बाहर आकर देखा तो गाड़ी की पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ मिला और कांच के टुकड़े गाड़ी के अंदर और बाहर बिखरे हुए थे। गाड़ी के अंदर झांका तो उसमें रखी हुई अटैची गायब मिली। कारोबारी ने बताया कि अटैची में लगभग पचास हजार रुपये व कागजात रखे हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें सामने आया कि बदमाश लोडिंग गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले वहां खड़ी सभी गाड़ियों पर निगाह मारी, कारोबारी की गाड़ी में अटैची नजर आने पर उन्होंने लोडिंग उससे सटाकर खड़ी कर दी और आसानी से घटना को अंजाम देकर निकल लिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन देर शाम तक हाथ खाली ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed