{"_id":"63611402d201161ef2616722","slug":"car-driver-found-dead-in-dam-in-baruasagar-jhansi-police-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ड्राइवर की बांध में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ड्राइवर की बांध में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 01 Nov 2022 06:11 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:11 PM IST
सार
बरुआसागर निवासी दिनेश राय किराये पर कार चलाते थे। शनिवार की सुबह वह घर से काम पर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, परंतु पता नहीं चला। रविवार को परिजन उनके गुम होने की सूचना देने थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन
दिनेश राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरुआसागर क्षेत्र में शनिवार को लापता एक कार चालक का बांध में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बरुआसागर निवासी दिनेश राय (36) किराये पर कार चलाते थे। शनिवार की सुबह वह घर से काम पर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, परंतु पता नहीं चला। रविवार को परिजन उनके गुम होने की सूचना देने थाने पर पहुंचे। यहां पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उनकी लाश बरुआसागर पुलिया से पहले बांध में पड़ी हुई थी। उनके कमर से नीचे के कपड़े गायब थे। मोबाइल व आधार कार्ड भी नहीं मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दिनेश की सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या कर उनके शव को फेंका गया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन