फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car crashed into dividers, five killed

कार डिवाइडर से टकराई, पांच की मौत

Mon, 04 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Car crashed into dividers, five killed
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत कृष्णानगर खैरा निवासी एक व्यापारी परिवार की कार शिवपुरी में रिश्तेदार की उठावनी में जाते समय डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें व्यापारी दो भाइयों, उनकी बहन और दो बच्चों की मौत हो गई। घायल अन्य चार को गंभीरावस्था में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की सूचना पाकर कृष्णानगर बाजार बंद हो गया। लोगों की मृतक व्यापारी के घर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


झांसी के कृष्णा नगर खैरा निवासी व्यापारी नीरज जैन (32) पुत्र सुभाष चंद्र जैन के शिवपुरी निवासी मौसा प्रेमचंद्र जैन का गत दिनों निधन हो गया था, जिसकी उठवानी रविवार को थी। उठावनी में शामिल होने के लिए पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे व्यापारी नीरज जैन (32), उनकी पत्नी स्वीटी (28), छोटा भाई अन्नू जैन (28), उसकी पत्नी रेनू (25), रूबी (ढाई वर्ष) पुत्री अन्नू, वीर (दो वर्ष) पुत्र नीरज और उनकी बड़ी बहन चीना व उसका पुत्र याना (6 वर्ष) निवासी अशोक नगर शिवपुरी कार से निकले।
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे कार करेरा-शिवपुरी मार्ग स्थित अमोला घाटी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कई पलटे खा गई। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में मध्यप्रदेश की पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला, मगर तब तक नीरज जैन, अन्नू जैन, चीना व रूबी की मौत हो गई। घायल स्वीटी, रेनू, वीर, युवी व याना को नाजुक हालत में ग्वालियर भेजा गया, जहां याना ने भी दम तोड़ दिया।


हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत होने की सूचना से कृष्णा नगर का माहौल गमगीन हो गया। पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग काफी संख्या में सांत्वना देने पहुंचे। कुछ देर में आसपास का बाजार भी बंद हो गया। रिश्तेदार भी पहुंच गए। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृत नीरज जैन कैटरर्स और अन्नू रेडीमेड गारमेंट्स का व्यापार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed