फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cantenor and auto accident 11 child injurd

स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो में कंटनेर ने मारी टक्कर, ग्यारह बच्चे घायल

Tue, 23 Mar 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cantenor and auto accident 11 child injurd
झांसी। झांसी- शिवपुरी राजमार्ग स्थित डेली गांव के पास सोमवार दोपहर स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारह स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर कंटेनर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से नाराज लोगों ने शिवपुरी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बाजना गांव निवासी राहुल का पुत्र नवीन चौधरी (7), छंदी का पुत्र जितेंद्र (8), नीरज की पुत्री कृतिका (10), सुनील का पुत्र अनुज (6), नीरज का पुत्र नैतिक (8), मुकेश का पुत्र विकास (12), परशुराम की पुत्री नैनसी (13), शिवलाल की पुत्री रवीना (17), गनपत की पुत्री रिषिका (5), प्रताप की पुत्री दीक्षा राजपूत (8) और कार्तिक सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद सभी ऑटो में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। करीब ढाई बजे डेली गांव के पास पीछे से आ रहे एक कंटेनर के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों में चीखपुकार मच गई। कंटेनर का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

खबर मिलते ही डेली गांव के पास पीआरवी गाड़ी 372 व 405 मौके पर पहुंची। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर, घटना की खबर मिलते ही परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे। गुस्साए गांव वालों ने झांसी- शिवपुरी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। खबर मिलते ही सीओ सदर हिमांशु गौरव, रक्सा थानाध्यक्ष सुधीर पवार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन व ग्रामीणों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बच्चों की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमे बच्चों को सीने से लगाकर अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी
झांसी। घटना के दौरान डेली गांव के पास पीआरवी 372 के हेड कांस्टेबल सूरज किशोर, कांस्टेबल देव प्रकाश चौहान, एसआई सौरभ दुबे व पीआरवी 405 के कांस्टेबल राजेश व मुनेश बाबू मौके पर पहुंचे। यहां बच्चों की चीखपुकार देखकर तुरंत पुलिसकर्मियों ने सीने से लगाया। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ही सभी को अपनी-अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed